• Tue. Feb 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

थाना महेशगंज के प्रभारी राधेश्याम बने मिसाल, त्वरित संज्ञान और तेज़ समाधान से जनता को राहत

ByMoradabadprahari

Feb 9, 2026

प्रतापगढ़ , महेशगंज थाना क्षेत्र में आयोजित जन सुनवाई के दौरान थाना प्रभारी राधेश्याम ने समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल पेश की।
जिले में वे ऐसे पहले थाना प्रभारी के रूप में सामने आए हैं जो लगातार एक्टिव रहते हुए जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते नजर आए।
उनकी सक्रियता से अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है, वहीं आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए पहचाने जाने वाले थाना प्रभारी राधेश्याम कड़ाई से कानून का पालन कराते हुए निष्पक्ष कार्यशैली के लिए सराहे जा रहे हैं।
एक्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे जिम्मेदार और कर्मठ थाना प्रभारी की आज के समय में बेहद आवश्यकता है।
जनहित में की जा रही उनकी सख्त और संवेदनशील कार्रवाई प्रशंसा के योग्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *