• Tue. Feb 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव खत्म करने के लिए सवर्ण समाज के लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया

ByMoradabadprahari

Feb 9, 2026

MORADABAD # ,उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव खत्म करने के लिए सवर्ण समाज के लोगों के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए यूजीसी के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कांठ तहसील कार्यालय तक मार्च निकाला गया और उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार को राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर डॉ अशोक चौहान ने बताया कि यूजीसी देश के पूरे सवर्ण समाज के लोगों के खिलाफ केंद्र सरकार की एक साजिश है। पूरे सवर्ण समाज ने अभी तक देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने में पूर्ण सहयोग किया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि यूजीसी पूरे सवर्ण समाज के लोगों के लिए एक काला कानून है। इसके खत्म नहीं होने तक हम इसका लगातार विरोध करते रहेंगे। इसके द्वारा देश के शिक्षण संस्थानों में सवर्ण समाज के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जाएगा। जिससे उनमें हीनभावना उत्पन्न होने से लड़ाई झगड़े की स्थिति भी बन सकती है।इस अवसर पर डॉ अशोक चौहान,कर्नल बी के सिंह,रंजीत सिंह जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुरादाबाद,अमित रावत जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी मुरादाबाद, मोनू विश्नोई बजरंगी, पारुल चौहान,नरेश चौहान, मुनेश चौहान,विकास शर्मा, सुरेश चौहान,सतवीर सिंह चौहान,राजकुमार चौहान, राकेश चौहान,राजवीर सिंह विश्नोई,प्रमोद चौहान,देवेन्द्र चौहान,सुनील चौहान,समरपाल चौहान,श्रीओम विश्नोई,रतन सिंह चौहान,डॉ महिपाल सिंह, पुष्पेन्द्र चौहान ग्राम प्रधान मथाना,नीरज विश्नोई, संजय चौहान, देवेन्द्र सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *