
मुरादाबाद , मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण किए जा रहे स्योहारा, धामपुर,नगीना,नजीबाबाद एवं कोटद्वार स्टेशनों का गहन निरीक्षण करते हुए कार्यों की समीक्षा की तथा मुरादाबाद से नजीबाबाद एवं कोटद्वार से नजीबाबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
दिनांक 07.02.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण किए जा रहे स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद एवं कोटद्वार स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया।
मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त स्टेशनों पर किए जा रहे पुनर्निर्माण के सभी कार्यों को स्टेशन ड्राइंग के अनुरूप संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए समीक्षा की।
स्टेशनों पर रिडेवलपमेंट कार्यों में फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम, स्टेशन कार्यालयों एवं स्टेशनों पर प्रदान की जाने वाली यात्री सुविधाओं का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया।
मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पुनर्निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के तीव्र गति से सावधानी पूर्वक पूर्ण किया जाए तथा इन कार्यों के चलते नियमित स्टेशन संचालन में भी कोई व्यवधान न उत्पन्न हो।
मंडल रेल प्रबंधक ने मुरादाबाद से नजीबाबाद एवं कोटद्वार से नजीबाबाद तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
आज मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार/सीपीएम/गतिशक्ति, आदित्य गुप्ता/ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अक्षय कुमार/वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय), आशीष सिंह/वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, रवि विक्रम सिंह/वरिष्ठ मंडल अभियंता (चतुर्थ), ऋषभ दत्त/ एक्सईएन/ गति शक्ति तथा मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
