
मुरादाबाद,
दिनांक 07 फरवरी 2026 को राजकीय जिला पुस्तकालय में यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए मंडल स्तरीय हेल्प डेस्क का शुभारंभ मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद मनोज कुमार द्विवेदी और सह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं हेल्प डेस्क प्रभारी शतानंद शर्मा के द्वारा किया गया। मंडल स्तरीय हेल्प डेस्क में अलग-अलग विषय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों में परीक्षा संबंधी तनाव एवं मानसिक समस्याओं के निदान हेतु एक समिति गठित की गई । हेल्प डेस्क की सह प्रभारी बबीता मेहरोत्रा ने हेल्प डेस्क की जिम्मेदारियों से अवगत कराया कि आप सभी समिति के सदस्यों को छात्र एवं छात्राओं की समस्याओं का निदान अवश्य करना है। साथ ही मनोवैज्ञानिक केंद्र से आए मनोवैज्ञानिक अधिकारी डॉ कुमार मंगलम सारस्वत ने अपने अनुभव के आधार पर छात्रों के मानसिक एवं परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉक्टर सुनीता चौधरी उपस्थित रहीं। समिति में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह विज्ञान शिक्षक चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद,राशीदा, रितु गुप्ता, अनुराधा, विनीता यादव, प्रीति कुमारी, प्रिया जायसवाल, नविदा गुल और अनुपम गुप्ता जी ने उपस्थित होकर अपने-अपने सुझाव दिये। यह हेल्प डेस्क प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सोमवार से शनिवार तक क्रियान्वित रहेगी और जनपद मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर के छात्र एवं छात्राएं अपनी बोर्ड परीक्षा संबंधी, विषय संबंधी, मानसिक समस्याओं का निदान प्राप्त करेंगे
