
MORADABAD , कांठ नगर के प्रतिष्ठित डीएसएम डिग्री कालेज में वार्षिक परीक्षा के दौरान सिख समाज के युवक की जबरदस्ती कृपाण उतरवाई गई। जिससे पूरे कांठ क्षेत्र के सिख समाज के लोगों में भारी रोष है। इस मामले को लेकर सिख समाज के लोगों ने श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कांठ के तत्वाधान में मुरादाबाद जिले के डीएम अनुज कुमार से मुलाकात करके डीएसएम डिग्री कालेज के प्राचार्य सोमपाल सिंह और दोषी प्रवक्ता सौरभ सिंघल के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर एक ज्ञापन दिया था।आज कांठ तहसील दिवस में पहुंचे डीएम मुरादाबाद अनुज सिंह और एसएसपी मुरादाबाद सतपाल सिंह अंतिल को सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसएम डिग्री कालेज के प्राचार्य और दोषी प्रवक्ता सौरभ सिंघल को कॉलेज से हटाने को लेकर उनके खिलाफ एक ज्ञापन दिया। ज्ञात हो कि कांठ नगर के डीएसएम डिग्री कालेज में कुछ दिनों पहले कांठ नगर के एकअमृतधारी सिख युवक जपन सिंह से वार्षिक परीक्षा के दौरान कृपाण उतारने को कहा था। जिस पर सिख युवक जपन सिंह ने इंकार कर दिया था। इसी कारण से उसको परीक्षा से वंचित कर दिया गया था। जिसको लेकर कांठ नगर के सिख समाज के लोगों ने कॉलेज में पहुंचकर विरोध जताया और प्रिंसिपल डॉ सोमपाल सिंह से फोन पर बातचीत की थी। जिस पर प्राचार्य डॉ सोमपाल सिंह ने बताया कि मै इस समय बाहर हूं क्योंकि मेरे बेटे की तबीयत खराब है। जिस पर सिख समाज के लोगों ने रोष जताया। इस अवसर पर सिख समाज के संगठन एसजीपीसी अमृतसर के सरदार बृजपाल सिंह, सरदार जोगेंद्र सिंह प्रचारक एसजीपीसी,गुरुविंदर सिंह,जोगेंद्र सिंह,गुरुनाम सिंह टोनी,जसप्रीत सिंह,तेजेन्द्र सिंह मुरादाबाद, श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कांठ के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह चड्ढा, ज्ञानी सरदार मनिंद्र सिंह गांधी, ज्ञानी गुरुप्रीत सिंह गांधी, सरदार कृपाल सिंह गांधी, तजेंद्र सिंह गांधी, भूपेंद्र सिंह गांधी उर्फ़ रम्मी गांधी,सरदार रविन्द्र सिंह गांधी सेठ जी, ताजिंद्र सिंह गांधी, जसप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह,नवलजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
