
MORADABAD ,भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की तहसील स्तरीय पंचायत गुरुवार को तहसील मुख्यालय कांठ परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश चौधरी ऋषिपाल सिंह और तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह विश्नोई के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें नव नियुक्त छजलेट के ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह का स्वागत किया गया।इस अवसर पर पंचायत के दौरान भाकियू के पदाधिकरियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय किसानों ने अपनी मांगों व समस्याओं को प्रमुखता व जोरदार तरीके से उठाया। भाकियू टिकैत गुट ने अपनी पंचायत के बाद एसडीएम कांठ संतदास पंवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपनी समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। इसी के साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर 11सूत्रीय ज्ञापन भी एसडीएम कांठ संतदास पंवार को सौंपा। जिसमें किसानों को सभी गन्ना किस्मों को बोने के लिए शुगर मिलों से स्वीकृति दिलाने, क्रय केंद्रों पर 18 और 27 क्विंटल के दो मोड हों जिससे छिलाई और ढिलाई खर्च कम किया जा सके। बिजली के बकाया बिलों को संशोधित करवाकर किस्तों में जमा कराने, कांठ में मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित करवाने, कांठ नगर में सड़क चौड़ीकरण के रुके हुए कार्य को पूर्ण कराने, नहर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी के स्तर को बढ़ाने, दीवान शुगर मिल के अगवानपुर के किसानों ने अपने गत वर्ष के अधिक काटे गए किराए को दिलवाने की मांग की है जो निर्धारित दूरी से ज्यादा काटा गया है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रत्येक किसान को दिलवाने की मांग की है।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के चौधरी ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, कांठ तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह विश्नोई, कांठ तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई,कांठ नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार जॉनी,ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अंगद सिंह,महेश ठाकुर, अनोज कुमार चौधरी,पुंकी चौधरी,भविष्य विश्नोई,रामकला गुर्जर,ओमराज सिंह विश्नोई, उदयराज सिंह,राहुल कुमार, सतपाल यादव,अजय चौधरी, कमल सिंह,रामौतार सिंह, धर्मपाल सैनी,ओमपाल सैनी, बाबूराम सैनी,नौबत सिंह आदि कर्यकर्ता उपस्थित रहे।
