• Sat. Oct 24th, 2026

नए साल के प्रारंभ में ही ठंड ने दिखाया अपना रौद्र रूप।

ByMoradabadprahari

Jan 3, 2026

MORADABAD ,जिला मुरादाबाद में साल का आखिरी दिन नैनीताल से भी अधिक ठंडा रहा। इन जगहों के मुकाबले में मुरादाबाद का अधिकतम तापमान कुछ कम रहा। बुधवार को नैनीताल का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुरादाबाद में यह16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।जो कि सामान्य रूप से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने साल के दूसरे दिन में मुरादाबाद जिले के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। हालांकि कोहरा और गलन बरकरार रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक एक जनवरी को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और नैनीताल का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को 2 जनवरी को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके कारण क्षेत्र के लोग इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में अलाव जलाकर हाथ सेंकते हुए नजर आए। भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *