• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

छजलैट के किसान तिराहे पर पुलिस ने आधा दर्जन दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटकर यात्रियों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

ByMoradabadprahari

Jan 1, 2026

मुरादाबाद ,कांठ , छजलैट में किसान तिराहा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। जहां सैकड़ों लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। पुलिस उप निरीक्षक छजलैट मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ गुरुवार को सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया। मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे छोड़ने वाले एवं बिना हैलमेट वाले आधा दर्जन वाहन चालकों के चालान काटे।चैकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों के वाहनों की तलाशी भी ली। पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरुक करते हुए कहा कि बिना हेलमेट और मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे छोड़ना अपराध है। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपका परिवार बेताबी से आपकी सकुशल घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहा है। इसके बाद कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उनके वाहन सीज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *