डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डिप्टी सी०एम०ओ० ने कहा कि अत्यंत खेद का विषय है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जिला हस्पताल में लेकर आने वाले नेक आदमी अपने विषय में कोई भी जानकरी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नहीं कराते

मुरादाबाद
मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-3032/ तीस-3-2025, परिवहन अनुभाग-3, लखनऊ दिनांक 31.012.2025 एवं परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या-2793 स0सु0/2025-16स0सु0/2023, सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, लखनऊ, दिनांक 23. 12.2025 द्वारा “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026” (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक) को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में आज दिनांक 01.01.2026 को संभागीय परिवहन कार्यालय, मुरादाबाद में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026” का शुभारम्भ डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिपद, मुरादाबाद द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित एन०सी०सी० के छात्र/छात्रा कैडेट्स से कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024-25 में काफी संख्या में भीपण सड़क दुर्घटनाएं घटित हुईं जिसमें अनेकों लोगों ने अपने जीवन को खोया तथा भारी मात्रा में आर्थिक रूप से नुकसान भी हुआ। सभी सड़क दुर्घटनाओं का कारण मानव द्वारा लम्बी दूरी की यात्रा को कम से कम समय में अधिकाधिक गति से वाहनों को सड़कों पर दौड़ाना रहा जो अत्यधिक चिंता का विषय है क्योंकि किसी भी सड़क दंर्घटना में किसी व्यक्ति के मृत होने या घायल होने का असर उसके परिवार पर मानसिक एवं आर्थिक दोनों रूप में पड़ता है। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक (यातायात), मुरादाबाद ने बताया कि विगत वर्ष 2024-25 में जनपद मुरादाबाद में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 340 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 800 से अधिक लोग घायल हुए। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में अप्रत्याशित रूप से 05 गुना वृद्धि दर्ज की गई है जिसे प्रत्येक दशा में शासन की मंशा के अनुसार जीरो फैटेलिटी के रूप में कम से कम किया जाना अति आवश्यक है। राजेश सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुरादाबाद ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित एन०सी०सी० के कैडेट्स जिस प्रकार एन०सी०सी० के प्रशिक्षण के दौरान नियमबद्ध अनुशासित रहते हैं ठीक उसी प्रकार से यदि हम भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग, जागरूक एवं उनका पालन करेंगें तभी सड़क दुर्घटनसओं में कमी लाई जा सकेगी। इसी कारण से सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों की मदद के लिए राह-वीर योजना का संचालन किया है जिसमें किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना 108 या 112 नम्बर पर देने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को 25000 रूपय की पुरस्कार राशि से प्रस्सति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डिप्टी सी०एम०ओ० ने कहा कि अत्यंत खेद का विषय है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जिला हस्पताल में लेकर आने वाले नेक आदमी अपने विषय में कोई भी जानकरी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नहीं कराते हैं जिस कारण वह सरकार की महत्वाकांशी राह-वीर योजना के सम्मानित पुरस्कार राशि से वंचित रह जाते हैं। इस अवसर पर आम जनमानस को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का प्रचार-प्रसार करने हेतु 20 ऑटो को हरी झण्डी दिखाकर शहर के विभिन्न मार्गों के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में श्री आन्जनेय सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), आनन्द निर्मल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मुरादाबाद, हरीओम, ए०आर०टी०ओ०, मुरादाबाद, नरेन्द्र सिंह छावड़ा, यात्री/मालकर अधिकारी, मुरादाबाद, प्रेम सिंह, ए०आर०एम० पीतल नगरी डिपो, मति राजवती, ए०आर०एम० मुरादाबाद डिपो, अमित यादव, ए०ई०लो०नी०वी०, मुरादाबाद, मिथिलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, मुरादाबाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार सोनकर, सम्भागीय निरीक्षक, मुरादाबाद ने किया। कार्यक्रम में एन०सी०सी० के 50 छात्र-छात्रा कैडेट्स को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई।
