• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

चर्चित अनुज चौधरी हत्याकांड की पैरवी कर रहे जिला पंचायत सदस्य पर की गई फायरिंग। बाल बाल बचे।

ByMoradabadprahari

Dec 29, 2025

MORADABAD,नया मुरादाबाद स्थित पार्सवानाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त 2023 को गोली मारकर मौत के घाट उतारे

गए भाजपा के नेता अनुज चौधरी के दोस्त और जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी पर छजलैट थाना क्षेत्र में फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की गई। एडवोकेट अजय चौधरी अपने दोस्त भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की पैरवी कर रहे हैं। आरोप हैं कि बाइक सवार युवकों ने उनकी थार गाड़ी पर गोलियां बरसाई जिसमें वह बाल बाल बच गए। आरोपी धमकी दे रहे थे कि अनुज चौधरी केस की पैरवी करना छोड़ दो वरना तुम्हारे दोस्त अनुज चौधरी की तरह ही हम तुम्हारी हत्या भी कर देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्मोली ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर,बेटे अनिकेत और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत कुल सात नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मूल रूप से संभल जिले के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के ग्राम गौहर नगर निवासी अजय चौधरी मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में रहते हैं।अजय ने बताया कि दस अगस्त 2023 को उनके दोस्त जिला पंचायत सदस्य अनुज चौधरी की हत्या कर दी गई थी।उस वार्ड पर हुए उपचुनाव में अजय जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इसके अलावा वह अनुज चौधरी हत्याकांड की पैरवी कर रहे थे। उन्होंने छजलैट थाने में दर्ज प्राथमिकी में जानकारी दी कि ब्रहस्पतिवार की शाम को वे अपनी थार गाड़ी से अपने दोस्त सैफ अली के साथ बजरी बजरफुट लेने के लिए बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर चुंडेली जा रहे थे। लेकिन अचानक उन्हें किसी काम से वापस घर को लौटना पड़ा। उनकी थार गाड़ी कैंच की पुलिया से आगे किशनपुर गांव के मोड़ पर जैसे ही पहुंची,तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक वहां पर आए और उन्होंने इशारा कर थार गाड़ी को रुकवा लिया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने गालियां देते हुए हथियार तान दिए और कहा कि अगर तुमने अनुज चौधरी हत्याकांड की पैरवी और गवाही नहीं रोकी तो फिर हम उसी तरह तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। इतने में ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी एक गोली गाड़ी में ड्राइवर साइड के पास लगी और दूसरी गाड़ी के शीशे पर लगी। उसके बाद कार से उतर कर गन्ना के खेत में जा छिपे और मोबाइल से 112पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। अजय चौधरी ने बताया कि कमलवीर ने अपने दोस्त अनिकेत, पुष्पेन्द्र, ललित कौशिक, अमित, मोहित, प्रभाकर के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला करवाया है। जबकि उसके सभी साथी अनुज चौधरी हत्या कांड में इस समय जेल में बंद हैं। कामलवीर इस समय जमानत पर जेल से बाहर है। देहात कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर सभी सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि असमोली की ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत ने अपने दोस्त नीरज पाल को भाड़े के शूटरों से अनुज चौधरी की हत्या करने के लिए 30 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस ने दावा किया था कि अनुज चौधरी असमोली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कारण से अनुज चौधरी की हत्या कर दी गई थी।इस साजिश में अनिकेत ने अपने पिता प्रभाकर और अमित ने अपने रिश्ते के भाई पुष्पेन्द्र को भी मिला लिया था इसके अलावा ललित कौशिक,कमलवीर, मोहित चौधरी भी इस साजिश में शामिल थे।पुलिस का दावा है कि सभी से अनुज चौधरी के अलग अलग विवाद थे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक इस समय बलरामपुर जेल में बंद है।उस पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुशांक गुप्ता हत्याकांड,मझोला के सी ए हत्याकांड,अनुज चौधरी के अलावा हत्याकांड के अलावा,जानलेवा हमला, रंगदारी,दुष्कर्म और धमकी देने समेत कुल 12 मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *