• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

करुला वासियों को बड़ी सौगात: अब क्षेत्र में ही मिलेंगी डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक सुविधाएँ

ByMoradabadprahari

Dec 29, 2025

एस पी आर ए कुंवर आकाश सिंह बने चीफ़ गेस्ट तत्कालीन सी ओ भी साथ रहे

मुरादाबाद
करूला क्षेत्र की एक बड़ी आबादी के लिए आज का दिन राहत भरी खबर लेकर आया है। क्षेत्र के लोगों को अब गंभीर बीमारियों की जाँच और बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। करुला क्षेत्र में सिगमा डायग्नोस्टिक सेंटर में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया है।
संभल चौराहा पर जाम लगा रहता,
अब तक करुला और आसपास के इलाकों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड या एक्स-रे कराने के लिए शहर के मुख्य अस्पतालों की ओर जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें संभल चौराहा पुल पर लगने वाले भीषण जाम से जूझना पड़ता था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों की जान पर भी बन आती थी। अब क्षेत्र में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को इस जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
आम आदमी की पहुंच में बेहतर स्वास्थ्य सेवा
इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि समाज के हर वर्ग का व्यक्ति बेहतर इलाज पा सके। उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का सुलभ होना अनिवार्य है।
इन विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन और सहयोग
क्षेत्र के जाने-माने डॉक्टर और सम्मानित व्यक्ति इस नई पहल को अपना समर्थन दे रहे हैं। मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं और परामर्श प्रदान करने में निम्नलिखित दिग्गजों का विशेष सहयोग रहेगा:
डॉ. कुर्बान अली और विपिन चौधरी
,अश्कर पाशा और सिबगत एडवोकेट
फिरोज़ पाशा और डॉ. जलीस प्रधान जी
मुर्तजा अली
रिजवान प्रधान जी और मोहम्मद सुहैल
क्षेत्र के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे करुला के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *