• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजली विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के कारण लोगों को प्रतिदिन कई घंटे बिजली गुल होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा।

ByMoradabadprahari

Dec 27, 2025

MORADABAD,कांठ नगर में रेलवे स्टेशन के पार अंग्रेजों के जमाने का बिजलीघर स्थित है। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा कांठ नगर और देहात में अनेक ग्रामों में बड़े स्तर पर नए और स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कांठ नगर और तहसील क्षेत्र के लिए बिजली का अलग अलग शेड्यूल निर्धारित है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ महाराज जी की सरकार में लोगों को भरपूर बिजली प्राप्त हो रही है।फिर भी बिजली विभाग के अधिकारी स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर पूरे पूरे दिन कांठ तहसील क्षेत्र की बिजली गुल कर देते हैं। इससे क्षेत्र के सभी लोगों को काफी परेशानियों को वहन करना पड़ रहा है। विद्युत उपभोक्ता यदि बिजली विभाग के अधिकारी को फोन करके बिजली के बारे में जानकारी करते हैं तो बिजली विभाग के अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं।ये जनता को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *