• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

संवेदना स्कूल में प्रतियोगिता सप्ताह का भव्य समापन समारोह, एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया

ByMoradabadprahari

Dec 27, 2025

कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में डॉक्टर KK मिश्रा जी डायरेक्टर कोठीवाल डेंटल कॉलेज ,मैनेजिंग डायरेक्टर उपस्तिथ रहे

संवेदना स्कूल में प्रतियोगिता सप्ताह का भव्य समापन समारोह जो कि नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में डॉक्टर KK मिश्रा डायरेक्टर कोठीवाल डेंटल कॉलेज ,मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफ़ेसर डॉ संजीव मेहरोत्रा , व प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में श्रीमती मानुषी रस्तोगी डायरेक्टर साई कोचिंग क्लासेस अध्यक्ष एन जी ओ (सेवा द सर्विंग), गौरव शर्मा अनुभवी व लोकप्रिय कोरियोग्राफर , श्रीमती प्रिया व्यास कोरियोग्राफर एवं प्रधानाचार्य ताल तरल संगीत कला केंद्र , व विद्यालय की निर्देशिका मेजर डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा मौजूद रही। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य और समकालीन नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। जिन्होंने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथि विशेष ने बताया कि वह विद्यालय में आकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं क्योंकि यहाँ सभी छात्र छात्राएँ अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही उन्होंने छात्रों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी ।प्रोफ़ेसर डॉक्टर संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि नृत्य हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से लाभ पहुँचाता है । मानुषी रस्तोगी जी ने बताया कि वह संवेदना परिसर में निर्णायक के रूप में उपस्थित होकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हैं साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्वक प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में इसी प्रकार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । गौरव शर्मा जी ने बताया कि नृत्य के माध्यम से बच्चों में नये कौशल व प्रतिभा विकसित होती है तथा वे सैद्धांतिक ज्ञान की बजाय व्यावहारिक ज्ञान से चीज़ों को सीखते हैं। श्रीमती प्रिया व्यास जी ने बताया कि नृत्य में सफलता पाने के लिए अभ्यास बहुत ज़रूरी है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नृत्य हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें यह समरसता और एकता की भावना सिखाता है । विद्यालय की निर्देशक मेजर डॉक्टर मीना मेहरोत्रा जी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना अत्यंत ज़रूरी है तभी वे सर्वांगीण विकास के मार्ग में प्रशस्त हो सकते हैं । कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया । पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में ऋषिका , नायरा ,अली मूसा , इब्राहिम , ध्वनि, दर्शिता काशवी , अनाया आदि रहे । कार्यक्रम में आभार अभिव्यक्ति करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्रुति गुप्ता ने बताया कि विद्यालय परिसर में प्रतियोगिताएं आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करना और उनकी ज्ञानवर्धक यात्राओं को प्रेरित करने का प्रयास करना है । कार्यक्रम का संचालन मैंम पलक व संपदा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैंम मुस्कान ,चंद्रिका , तृप्ति, सना , ज़ैनब रहनुमा रजनी सलोनी इत्यादि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *