• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कमाल अख्तर विधायक ने निजी विश्वविद्यालयों,प्रदूषण व जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाया

ByMoradabadprahari

Dec 25, 2025

मुरादाबाद

मुरादाबाद,कांठ विधायक ने निजी विश्वविद्यालयों,प्रदूषण व जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाया।उत्तर प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान कांठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने निजी विश्वविद्यालयों की मनमानी,वायु प्रदूषण,जल संकट और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि हमारे देश में शिक्षा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है लेकिन कुछ निजी विश्वविद्यालयों ने इसको अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। डेवलपमेंट चार्ज, लाइब्रेरी, लैबोरेट्री, एडमिशन, ट्यूशन फीस और परीक्षा के नाम पर मनमानी फीस वसूली जा रही है भारी फीस लेने के बाद भी शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर लगातार गिर रहा है। योग्य शिक्षकों की भारी कमी हैऔर छात्रों का भविष्य खतरे में डाला जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक सही ना होने और प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण ना होने से अनेक लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और कहा कि उनकी कांठ विधानसभा क्षेत्र के उमरी कलां, कुरी रवाना में छोटे छोटे उद्योगों और ईंट भट्टा संचालकों को एन ओ सी को लेकर काफी हद तक परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसमें सुधार करने का प्रयास किया जाए। कांठ विधायक ने दूषित पानी के कारण लोगों को लीवर की गंभीर बीमारियां होने की बात विधानसभा में रखी और कहा ये एक बहुत ही गंभीर मामला है इसका तुरंत ही कोई हल निकाला जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन को लेकर भी कई सवाल खड़े किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *