• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

अवैध खनन प्रशासन पर भारी,उपजिलाधिकारी कांठ ने पकड़ा बिना अभिलेख मिट्टी से भरा अवैध डंपर।

ByMoradabadprahari

Dec 25, 2025

मुरादाबाद।

मुरादाबाद,उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार ने बिना रमन्ना अभिलेख के सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी से भरा हुआ अवैध डंपर को पकड़ लिया है। उन्होंने अवैध डंपर को सीज कराते हुए खनन अधिकारी को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार मंगलवार को दोपहर बाद कांठ क्षेत्र में भ्रमण कर वापस तहसील कार्यालय को लौट रहे थे। तभी नगर कांठ में उन्हें मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर कांठ में थाने के पास एक मिट्टी से भरा हुआ अवैध डंपर दिखाई दिया। जिसको उन्होंने तत्काल रुकवाकर चेकिंग करवाई तो उस डंपर चालक के पास खनन से संबंधित रमन्ना अभिलेख नहीं था। जिसको उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार ने अवैध मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई और डंपर को सीज कराकर कांठ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उपजिालाधिकारी ने मुरादाबाद प्रहरी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी का अवैध खनन किया जाना प्रतीत होने पर ही यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर उचित कार्यवाही करने के लिए कहा है। वहीं दूसरी ओर कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह ने भी देर रात्रि में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे दो अवैध डंपर को पकड़कर उन्हें सीज करने की कार्यवाही की है। साथ ही दो अन्य डंपरों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई है। कांठ एस एच ओ सुदेशपाल सिंह के अनुसार सीज किए गए दोनों डंपरों पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। अचानक हुई पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं और अवैध डंपर चालकों में भय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *