
मुरादाबाद,दिनांक 27.12. 2025 दिन शनिवार को शिशु वाटिका इण्टर कॉलेज,गोविंद नगर, मुरादाबाद में गुरु गोविंद सिंह जी की जयन्ती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिशु वाटिका इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री हरिनिवास गुप्ता जी, उपप्रधानाचार्या श्रीमती निगम रस्तोगी जी एवं अन्य अध्यापको ने माँ सरस्वती एवं गुरु गोविंद सिंह के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर दीपप्रज्ज्वलन से किया गया। इसके उपरान्त प्रधानाचार्य श्री हरिनिवास गुप्ता जी ने बच्चो के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किये तथा सिक्खों के दसवें और अन्तिम गुरु गुरू गोविन्द सिंह के बारे में बताया। उन्होने बताया कि इनका जन्म 1666 ई० में पटना (बिहार) में हुआ था। इनके माता-पिता ने इनको शस्त्र-शास्त्र दोनो की शिक्षा प्रदान की। इन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म, सत्य और स्वतंत्रता के रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया। प्रधानाचार्य जी द्वारा गुरु गोविंद सिंह जीके जीवन, साहस, बलिदान और खालसा पंथ की स्थापना पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, समानता और मानवता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गुरु जी के आदर्शों- सत्य, साहस और सेवा को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने भी गुरु जी के महान व्यक्तित्व पर विचार रखे। इसके उपरान्त राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
