MORADABAD,
मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डियर पार्क के संचालन के सम्बन्ध में वन विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि डियर पार्क का पीपीपी मॉडल सम्भव नहीं है डियर पार्क के संचालन हेतु रू 120.40 लाख की सौंदर्यीकरण योजना तैयार कर प्रेषित की गयी है जिसे मण्डलायुक्त द्वारा योजना का निरूपण कराकर इसे पी०पी०पी० मॉडल पर संचालित कराये जाने हेतु उचित स्तर से अनुमति प्राप्त किये जाने की अपेक्षा की गयी।
मण्डलायुक्त द्वारा प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड उ०प्र० के प्रतिनिधि को निर्देश दिये गये कि रामगंगा नदी में कूडा कचरा एवं अतिक्रमण हटाये जाने तथा उसका चिन्हाकंन किये जाने के सम्बन्ध में लिखित रूप से अवगत कराये। इसके साथ ही गागन नदी के किनारे कूडा कचरा एवं गन्दगी के सम्बन्ध में भी सिंचाई विभाग से रिपोर्ट मांगी गयी। रामगंगा नदी के किनारे अवैध भट्ठियों के सम्बन्ध में प्रदूषण विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि 56 भट्ठियों को बन्द कराया गया है जिसके सम्बन्ध में मण्डलायुक्त द्वारा सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। ई-वेस्ट रिसाईकिलिग व कलेक्शन कराये जाने के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि नियमित रूप से जागरुकता अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। मण्डलायुक्त द्वारा ई-वेस्ट रिसाईकिलिंग कलैक्शन, वार्डवार डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं जागरुकता अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिये गये। लोक निर्माण के अधिकारियों ने बताया कि रामपुर दोराहा की पानी निकासी हेतु आरसीसी नाले के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से डिजाइन व ले-आउट प्लान माँगा गया है, मण्डलायुक्त द्वारा इस प्रकरण को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। मण्डल के सभी जनपदों के उपायुक्त उद्योग द्वारा मण्डलीय उद्योग नीति 2025 पर चर्चा की गई इस सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने मण्डल में नये उद्योगों को कैसे बढ़ाया जाये और उद्यमियों को पारम्परिक उद्योगों में निवेश हेतु प्रोत्साहित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।
बैठक में सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पंकज वर्मा, अधिशासी अभियन्ता बाढ़खण्ड राजेश कुमार गंगवार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिज कार्पोरेशन शशिकांत, चीफ इंजीनियर विद्युत अशोक कुमार, प्रतिनिधि यूपीसीडा सुश्री गेसू मौर्या, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग एसपी सिंह, उपायुक्त उद्योग बिजनौर अमित जुरैल, उपायुक्त उद्योग सम्भल लोकेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग श्रीमती निहारिका सहित सभी जनपदों में पांच-पांच उद्यमी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
