• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक,परिजनों ने की पुलिस में शिकायत

ByMoradabadprahari

Dec 23, 2025

MORADABAD , कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को एक युवक अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे भगाकर ले गया। पीड़ित पिता ने इस संबंध में कांठ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराकर युवक के खिलाफ कार्यवाही करने और अपनी पुत्री को बरामद करने की मांग की है। कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी व्यक्ति की बेटी का प्रेम प्रसंग चोरी छिपे एक युवक के साथ चल रहा था। 15 दिसंबर को प्रातः 9.30 बजे युवती अपने प्रेमी के साथ घर के गहने जेवर और कपड़े, नकदी आदि सामान लेकर चोरी छिपे घर से फरार हो गई। युवती के परिजनों ने उसे अपने सगे संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। युवती के परिजनों ने 17 दिसंबर को इस सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करा दी। परिजनों को बाद में पता चला कि उनकी बेटी को जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर बिज्जू निवासी अमन ढिल्लो पुत्र सुरेंद्र सिंह बहला फुसलाकर अपने साथ भागकर ले गया है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के बाद अपनी पुत्री को बरामद करने की मांग कांठ थाना पुलिस से की है। कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपल सिंह ने कहा है कि इस मामले में छानबीन चल रही है। जल्दी ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *