• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैये से कांठ नगरवासी हुए परेशान

ByMoradabadprahari

Dec 23, 2025

MORADABAD, कांठ नगर में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैए से कांठ नगर के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अगर किसी बिजली उपभोक्ता के घर की बिजली का तार थोड़ा ढीला हो जाए और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उसके घर में बिजली नहीं आए या अगर किसी भी ट्रांसफार्मर का एक फेस उड़ जाने से उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो जाए और वो उपभोक्ता बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी बिजली ठीक करवाने के लिए फोन करता है तो विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसकी बात को अनसुना कर देते हैं।आज हमारे घर की बिजली देर रात से अचानक गायब हो गई थी तो हमने बिजली घर और जे ई बिजली अनिल कुमार को फोन किया था तो उन्होंने हमारी बिजली जानबूझकर पांच घंटे बाद ठीक करने के लिए कहा। उनकी इसी प्रकार की हरकतों के कारण विद्युत उपभोक्ता को फिर अन्य अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई वर्षों से कांठ तहसील के बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का रवैया इसी प्रकार से चला आ रहा है। कई बार तो अनेक मोहल्लों में बिजली विभाग के लाइनमैन बिजली उपभोक्ताओं से झगड़ते हुए नजर आए हैं। जनता के प्रति इन सभी का रवैया काफी खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *