• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नगर निगम विकास को मिला 1146.49 करोड़ रूपये का ऐतिहासिक बजट

ByMoradabadprahari

Dec 22, 2025

मुरादाबाद नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक दिनांक 22 सितंबर 2025 को महापौर विनोद अग्रवाल व दिव्यांशु पटेल नगर आयुक्त की अध्यक्षता में भव्य एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी समिति के समस्त माननीय सदस्यों सहित नगर निगम मुरादाबाद के समस्त अधिकारी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, लेखाधिकारी, उप नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने सहभागिता कर महानगर के भविष्य की दिशा तय की।

इस बैठक में मुरादाबाद के समग्र, सतत एवं नागरिक-केंद्रित विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से 114649.39 लाख (1146.49 करोड़) के ऐतिहासिक बजट को ध्वनि मत से पारित किया गया। यह बजट न केवल आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ करेगा, बल्कि मुरादाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान से युक्त महानगर के रूप में स्थापित करेगा।

कर वसूली में रिकॉर्ड, वित्तीय सुदृढ़ता का प्रतीक

नगर निगम मुरादाबाद ने गृहकर एवं जलकर वसूली में उत्कृष्ट कार्य करते हुए वर्तमान में प्रदेश में शीर्ष 3 नगर निगमों में स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवंबर 2025 तक 91 करोड़ की ऐतिहासिक वसूली नगर निगम की पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसहयोग का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सड़कें बनेंगी विकास की धमनियाँ

महानगर में सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत, नाली एवं नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कें जैसे विकास कार्यों हेतु व्यापक बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और नागरिकों को वर्षों पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

जलकल विभाग को नई ताकत

शुद्ध एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जलकल विभाग के नए कार्यों, पाइपलाइन सुधार, जलापूर्ति सुदृढीकरण एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट पारित किया गया।

रोशन होगा मुरादाबाद, सुरक्षित होगा हर रास्ता

पथ प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत नई स्ट्रीट लाइट्स, खराब लाइटों का प्रतिस्थापन, ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था के लिए बजट स्वीकृ त किया गया, जिससे रात्रिकालीन सुरक्षा एवं सौंदर्य में वृद्धि होगी।

संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

दिनांक 22 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य साहित्य सम्मेलन हेतु 2 करोड़ का बजट पारित किया गया। यह आयोजन मुरादाबाद को साहित्य, संस्कृति एवं बौद्धिक विमर्श के राष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाएगा।

मनोरंजन हुआ सस्ता, परिवारों को राहत

नगर निगम द्वारा संचालित 5D मोशन चेयर की टिकट दरों में ऐतिहासिक कमी सामान्य टिकटः 100 → 50 कंपनी बागः 50 20 जिससे बच्चों, युवाओं एवं परिवारों को सस्ता एवं गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन उपलब्ध होगा।

भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान और सुरक्षा

देश सेवा में जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों को गृहकर एवं जलकर में 100% छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया, जो नगर निगम की संवेदनशील एवं राष्ट्रभक्त सोच का परिचायक है।

गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज पर सख्त रुख

वर्ष 2016-17 में नगर निगम द्वारा 6.31 करोड़ की धनराशि लगभग 6 करोड़ मूल्य की भूमि उपलब्ध कराने के बावजूद रेलवे द्वारा कार्य पूर्ण न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। मुख्य अभियंता को रेलवे को तत्काल पत्राचार कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

किराये की दुकानों के किराये में संतुलित संशोधन
महानगर में सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत, नाली एवं नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कें जैसे विकास कार्यों हेतु व्यापक बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और नागरिकों को वर्षों पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

जलकल विभाग को नई ताकत

शुद्ध एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जलकल विभाग के नए कार्यों, पाइपलाइन सुधार, जलापूर्ति सुदृढीकरण एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट पारित किया गया।

रोशन होगा मुरादाबाद, सुरक्षित होगा हर रास्ता

पथ प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत नई स्ट्रीट लाइट्स, खराब लाइटों का प्रतिस्थापन, ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था के लिए बजट स्वीकृ त किया गया, जिससे रात्रिकालीन सुरक्षा एवं सौंदर्य में वृद्धि होगी।

संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

दिनांक 22 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य साहित्य सम्मेलन हेतु 2 करोड़ का बजट पारित किया गया। यह आयोजन मुरादाबाद को साहित्य, संस्कृति एवं बौद्धिक विमर्श के राष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाएगा।

मनोरंजन हुआ सस्ता, परिवारों को राहत

नगर निगम द्वारा संचालित 5इी मोशन चेयर की टिकट दरों में ऐतिहासिक कमी सामान्य टिकटः 100→50

कंपनी बागः 50 —-20 जिससे बच्चों, युवाओं एवं परिवारों को सस्ता एवं गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन उपलब्ध होगा।

भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान और सुरक्षा

देश सेवा में जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों को गृहकर एवं जलकर में 100% छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया, जो नगर निगम की संवेदनशील एवं राष्ट्रभक्त सोच का परिचायक है।

गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज पर सख्त रुख

वर्ष 2016-17 में नगर निगम द्वारा 6.31 करोड़ की धनराशि लगभग 6 करोड मूल्य की भूमि उपलब्ध कराने के बावजूद रेलवे द्वारा कार्य पूर्ण न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। मुख्य अभियंता को रेलवे को तत्काल पत्राचार कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

किराये की दुकानों के किराये में संतुलित संशोधन

नगर निगम मुरादाबाद की दुकानों के किराये हेतु पुनः निर्धारण हेतु गठित समिति द्वारा ₹500 प्रति वर्गमीटर मासिक किराया अंबेडकर मार्केट, पटेल मार्केट, जनाना अस्पताल के सामने मार्केट, जनाना अस्पताल साइड मार्केट, मदाना अस्पताल गेट मार्केट, मदाना अस्पताल साइड मार्केट एवं हरीशन म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *