• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कांठ ने सुनी फरियादियों की समस्याओं।

ByMoradabadprahari

Dec 21, 2025

मुरादाबाद ,कांठ तहसील कार्यालय के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था।जिसमें उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका निस्तारण करने का आदेश दिया है। उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार ने अपनी मौजूदगी में कुल चार शिकायतो का मौके पर निस्तारण कराया।
इस अवसर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई ग्रामीण बिजली की शिकायत लेकर पहुंचे तो किसी ने भूमि संबंधित समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग और बिजली विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा विकास, चकबंदी, पुलिस और गन्ना आदि से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गई। यहां पर कुल39 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से कुल चार शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम कांठ संतदास पंवार ने बाकी सभी 35 शिकायतो को जांच कर समय से निस्तारण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यदि इन समस्याओं के निराकरण के बारे में कोई भी कोताही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में गैर हाजिर रहीं विकास खंड छजलैट की बाल विकास परियोजना अधिकारी की रिपोर्ट एसडीएम कांठ ने डीएम मुरादाबाद अनुज सिंह को भेज दो दी है।इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खंड विकास अधिकारी छजलैट आदित्य श्रीवास्तव,तहसीलदार राजकुमार सिंह,नायब तहसीलदार कांठ योगेश चन्द्र शर्मा,नायब तहसीलदार छजलैट अनिल कुमार मिश्रा, सीएचसी कांठ अधीक्षक डॉ राजीव चौधरी, एसडीओ कांठ सचिन रस्तोगी, आपूर्ति निरीक्षक हिरदेश कुमार, गन्ना विकास समिति के सचिव खेत सिंह, वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेन्द्र सिंह सहित कांठ और छजलैट थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *