शुक्रवार को हुई सहकारी गन्ना विकास समिति लि.कांठ की प्रबंध कमेटी की बैठक में किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने पर जोर दिया गया। इसी के साथ ही बैठक में कुल चार प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

जिसमें सहकारी गन्ना विकास समिति लि की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया को पूर्ण कराने, सहकारी गन्ना विकास समिति लि कांठ के उर्वरक गोदाम कांठ, कुचावली और भीकनपुर पर उर्वरक और कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कीटनाशकों पर अनुदान दिया जाए। चीनी मिल सियोहरा चीनी मिल अगवानपुर और चीनी मिल रानी नांगल के गन्ना क्रय केंद्रों पर 18 कुंतल के मोड पर क्रमशः19.80, 19.80 एवम्20.80 कुंतल गन्ना तौल की जा रही है जिसको समान रूप से एक समान 20.80 कुंतल वजन की तौल सुनिश्चित कराने और चीनी मिल रानी नांगल 15 रुपए चीनी मिल अगवानपुर 30 रुपए और चीनी मिल सियोहारा 20 रुपए प्रति क्विंटल प्रेसमेड किसानों को वितरित कर रही है। जिनको एक समान रेट पर प्रेस्मेड किसानों को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। बैठक में सहकारी गन्ना विकास समिति लि कांठ के सभापति सुरेंद्र सिंह विश्नोई, उपसभापति संजय कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी किसानों की गन्ना समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने को कहा। इस अवसर पर समिति के सचिव खेत सिंह,संचालक सदस्य गौरव कुमार,महिपाल सिंह,संजय कुमार,सचिन चौहान,राहुल कुमार,सूरज सिंह गुर्जर,उधम सिंह,चीनी मिल रानी नांगल से योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
