• Wed. Aug 12th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई

ByMoradabadprahari

Dec 19, 2025

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता द्वारा 16 दिसंबर को किए गए निरीक्षण के दौरान भौतिक प्रगति के बारे में विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने अधिशासी अभियंता और कार्यदाई संस्था से संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि वे कार्यों में तेजी लाएं साथ ही सभी ब्लॉकों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों और समयबद्धता का भी गंभीरतापूर्वक पालन करें।
बैठक में श्री राजेन्द्र बहादुर अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड (भवन), लोनिवि मुरादाबाद, श्री मोहित कुमार अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-1, लोनिवि मुरादाबाद, श्री रवि वर्मा, सहायक अभियन्ता, निर्माण खण्ड (भवन), लोनिवि मुरादाबाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *