मुरादाबाद थाना मैनाठेर

शासन की मंशा के अनुरूप श्रीमान उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र मुरादाबाद, जनपद मुरादाबाद के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय, जनपद मुरादाबाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.12.2025 को थाना मैनाठेर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर पारिवारिक विवाद से संबंधित 02 प्रकरण में काउंसलिंग कराई गई ।
थाना मैनाठेर पर महिलाओं के द्वारा पारिवारिक विवाद के संबंध में 02 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये । प्रार्थना पत्रों के क्रम में दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र, थाना मैनाठेर पर बुलाकर महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग की गई ।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे की बात से सहमत हो गए तथा महिला आवेदिका द्वारा अपने प्रार्थना पत्र पर किसी प्रकार की कार्यवाही न किए जाने संबंधी लिखित सहमति प्रदान की गई ।
काउंसलिंग सफल रहने पर दोनों पक्षों को सकुशल थाना मैनाठेर से उनके आवास हेतु रुखसत किया गया
