• Thu. Oct 22nd, 2026

यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया,

ByMoradabadprahari

Dec 20, 2025

यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से नयू डेल्स मोंटेसरी स्कूल नया मुरादाबाद, स्प्रिंगफील्ड स्कूल न्यू मुरादाबाद, न्यू डेल्स स्कूल, सिविल लाइन, मुरादाबाद एवं पी.एम.एस. स्कूल सिविल लाइन मुरादाबाद के स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया,धुंध व कोहरे के समय स्कूली वाहनों द्वारा बच्चों को सुरक्षित लाने-ले जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम एवं यातायात निरीक्षक श्री मिथिलेश सिंह के द्वारा निम्नलिखित हिदायतें दी गई —

वाहन चालकों के लिए,1. हेडलाइट, फॉग लाइट व पार्किंग लाइट अनिवार्य रूप से चालू रखें।2. वाहन की गति धीमी व नियंत्रित रखें,ओवरटेकिंग से बचें। गलत दिशा में वाहन ना चलाएं3. हॉर्न का सीमित व सावधानीपूर्वक प्रयोग करें, खासकर मोड़ों व चौराहों पर।4. वाइपर, ब्रेक व स्टीयरिंग एवं सभी लाइट पूरी तरह दुरुस्त हों।5. वाहन के आगे-पीछे “School Bus” बोर्ड व रिफ्लेक्टर/रिफ्लेक्टिव टेप स्पष्ट हों।6. धुंध अधिक होने पर हैज़र्ड लाइट का प्रयोग करें।7. निर्धारित रूट से ही चलें,अनजान या संकरी सड़कों से बचें।8. चालक मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और पूर्ण सतर्कता रखें। अटेंडेंट के लिए,1. बच्चों को सड़क की ओर से नहीं, फुटपाथ/सुरक्षित ओर से चढ़ाएँ-उतारें।2. दरवाजा पूरी तरह बंद होने के बाद ही वाहन चलने दें। सभी खिड़कियों और दरवाजों के शीशे बंद रखें, यदि टूटा है तो उसकी मरम्मत कराए,3. बच्चों को सीट पर खड़े होकर यात्रा न करने दें। फर्स्ट एड बॉक्स एवं फायर एक्सटिंग्विशर साथ में रखें,विद्यालय प्रशासन के लिए,1. सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस, बीमा व परमिट वैध हो, समय-समय पर चेक करते रहें,2. चालकों व अटेंडेंट का मेडिकल व पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करें, यदि चालकों का कैरक्टर वेरीफिकेशन नहीं कराया गया है तो जल्द से जल्द कराए,3. चालकों का समय-समय पर सुरक्षा प्रशिक्षण कराएँ, आग लगने पर कार्यवाही एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण कराए,धुंध व कोहरे में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि हैं इसलिए यातायात के नियमों का पालन करें सुरक्षात्मक तरीके से वाहन चलाएं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *