• Wed. Aug 12th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए परिषदीय स्कूलों का समय बदला!अब सुबह दस बजे से होगा संचालित।

ByMoradabadprahari

Dec 18, 2025

मुरादाबाद।

उत्तर प्रदेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर भीषण ठंड को देखते हुए जनपद मुरादाबाद में कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। बढ़ती हुई ठड को देखते हुए मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है। डीएम अनुज सिंह के आदेश के अनुसार कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त बोर्डों के स्कूल अब प्रातः दस बजे से शाम तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। लगातार गिरते हुए तापमान,बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड और सुबह के समय घने कोहरे को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत सभी परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त स्कूलों और समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। आदेश में बताया गया है कि अत्यधिक ठंड और घना कोहरा बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर अब सभी विद्यालय सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि भीषण ठंड को देखते हुए अब तक प्रदेश में 24 जिलों में 20 दिसंबर तक का अवकाश घोषित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *