
मुरादाबाद
बढ़ते कोहरे के बीच ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे बच्चे।कांठ नगर में आज मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाने से सड़क पर वाहनों को रेंग रेंगकर धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। मंगलवार का दिन इस मौसम का सबसे अधिक ठंडा दिन साबित हो रहा है। सभी छोटे छोटे बच्चे भी ठिठुरते हुए विद्यालयों को जाने के लिए मजबुर हैं। देवराज सिंह,मनीराम,मुनिराज सिंह, जयवीर सिंह,जितेंद्र सिंह आदि अभिभावकों का कहना है कि इस समय दो दिनों से ठंड बहुत अधिक हो रही है।इस वभयंकर ठंड में भी बच्चे विद्यालय जा रहे हैं। प्रशासन को बच्चो के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में कुछ दिनों का अवकाश घोषित कर देना चाहिए। कांठ नग और देहात क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा छाने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा सड़कों पर अंधेरा छाया रहा और सभी वाहन चालकों को अपने वाहन काफी धीरे धीरे चलाने पड़ रहे हैं और आम लोगों को भी दिन के समय अपने वाहनों को लाइट जलाकार रेंगना पड़ा। वहीं इस कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते हुए नजर आए। लोग दो दिन से सूरज देवता के दर्शन करने को भी तरस गए हैं।
