
मुरादाबाद,कांठ
लोक निर्माण विभाग द्वारा कांठ मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य वन संरक्षित क्षेत्र में वन विभाग की अनुमति के बिना धड़ल्ले से चल रहा था। वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने पुलिस बल के साथ कार्यस्थल पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के अवैध कार्य को रुकवा दिया है और जेसीबी मशीन को सीज कर दिया है। अग्रिम कारवाही डीएफओ वन विभाग के लोटने के बाद की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के द्वारा सहसपुर बॉर्डर से लेकर छजलैट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग छह माह से कछुआ चाल से चल रहा है। कांठ मुरादाबाद मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ सड़क खोदकर उसमें भरी गई बजरी वर्षों से जगह जगह भूमि में धंसने से दोनों और गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। अनेक दो पहिया वाहन चालक उन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैंऔर लोडेड बड़े बड़े वाहन वहां पर फंसने से हाईवे दूर दूर तक जाम हो जाता है। नागरिकों की शिकायत पर एसडीएम कांठ संतदास पंवार ने नियमों के तहत सड़क चौड़ीकरण के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए थे।l लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य कांठ नगर में गांधी आश्रम से लेकर रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग तक पूर्ण कर लिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने हाईवे पर मंगलवार को रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग से वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र में छजलैट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य वन विभाग की अनुमति के बिना शुरू कर दिया था। जिसकी सूचना वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने अंपने उच्चाधिकारियों को दी है। जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने वुधवार की प्रातः अपनी टीम को ले जाकर कांठ मुरादाबाद मार्ग पर रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित नहर पर अवैध रूप से लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य को रुकवा दिया है और कार्य करते हुए जेसीबी मशीन को सीज कर दिया है। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे वन विभाग के डीएफओ लखनऊ मीटिंग में शामिल होने के लिए गए हैं। उनके मीटिंग में से लौटने के बाद ही अग्रिम कारवाही की जाएगी।
