
कोषागार मुरादाबाद द्वारा तहसील सदर के सभागार में पेंशन दिवस आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी नगर सुश्री ज्योति सिंह, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद बीएन झा, चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुरादाबाद डा. संगीता एवं मुख्य कोषाधिकारी मुरादाबाद श्रीमती रेनू बौद्ध ने प्रतिभाग किया।पेंशनर एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर मुरादाबाद के अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश सक्सेना एवं सचिव श्री यश कुमार त्यागी उपस्थित रहें, उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर मुरादाबाद केपदाधिकारियों द्वारा कोषागार कार्मिकों और अपर निदेशक कोषागर एवं पेशन मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद के कार्मिकों द्वारा प्राप्त सहयोग की सरहाना की गयी एवं समस्त पेंशनरों को भविष्य में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पेंशन दिवस मनाने का आह्वाहन भी किया गया ।अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद श्री बीएन झा द्वारा समस्त पेंशनर को अधिक भुगतानित पेंशन की वसूली में सहयोग प्रदान करने एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए भविष्य में भी अपर निदेशक कार्यालय एवं कोषागार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। अपर जिलाधिकारी नगर सुश्री ज्योति सिंह द्वारा पेंशनरों को सम्बोधित करते हुये प्रशासन की ओर से पेंशनरों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुये समस्त विभागो को पेंशनरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुये तत्परता से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुरादाबाद डा. संगीता द्वारा पेंशनर के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के परीक्षण हेतु प्रथक से काउन्टर बनाने की व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया गया एवं पेंशनर के समस्त चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों का भी अविलम्ब परीक्षण करने हेतु आश्वासन दिया गया।मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती रेनू बौद्ध द्वारा अधिक भुगतानित पेंशन की वसूली में प्रथमा बैंक की निष्क्रिता के संबंध में अवगत कराते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।इसके बाद अपरान्ह 03:00 बजे मा. वित्तमंत्री जी के द्वारा ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से समस्त पेंशनर को अधिक भुगतानित पेंशन की वसूली में सहयोग करने एवं प्रत्येक माह की अन्तिम तिथि में पूरे माह में दिवंगत हुए पेंशनर की शोक सभा आयोजित करने के निर्देश दिये गये, इसके अतिरिक्त चिकित्सा प्रतिपूर्ति के देयको पर टीडीएस न काटने एवं पेंशनर की समस्याओ का तत्परता से समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
