• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांठ में तहसीलदार कांठ ने बच्चो को सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए कम्बल वितरित किए

ByMoradabadprahari

Dec 16, 2025

कांठ तहसील परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कांठ के तहसीलदार महोदय ने बच्चों को सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए अपनी ओर से कम्बल वितरित किए। आज कांठ तहसील परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कांठ तहसील दार महोदय राजकुमार जी ने विद्यालय के कुल 90 बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए अपनी और से कम्बल वितरित किए।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कांठ की शिक्षिका सारिका सिंह ने बताया कि कांठ तहसीलदार महोदय राजकुमार के द्वारा सर्दी के मौसम में बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कम्बल वितरित किए गए हैं हमारे विद्यालय में कुल 100 बच्चे हैं जिनमें से आज 90 बच्चे मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान सारिका सिंह,नीतू सिंह आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *