
मुरादाबाद ,
कांठ तहसील क्षेत्र में अवैध खनन लगातार बढ़ रहा है।फिर भी कांठ थाना पुलिस आंख मूंदकर बैठी हुई है।कई बार इन डंपरों की वजह से अनेक हादसे भी ही चुके हैं।अभी हाल ही में कांठ नगर के एक होनहार युवक की मौत अवैध खनन में लगे डंपर से हो गई थी।फिर भी कांठ थाना पुलिस और तहसील प्रशासन अवैध खनन को नहीं रोक पा रहे हैं। लगता है कि कांठ थाना पुलिस को इन डंपरों के कारण एक और बड़े हादसे का इंतजार है !
