• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

ट्रक चालकों और हेल्परों को नशे की गोलियां देने वाला गिरफ्तार, एक की मौत ,और छह घायल,

ByMoradabadprahari

Dec 12, 2025

मुरादाबाद,

ढाबे पर भोजन के बाद करीब आधा दर्जन ट्रक ड्राइवर,कंडक्टर हेल्परों समेत सात लोग बेहोश हो गए थे। जिनमें से उपचार के दौरान एक ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस मामले में ढाबे के मालिक ने अपने नौकर को चोरी करने के उद्देश्य से भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने से मौत के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ढाबे के नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य के उना हिमाचल जिले के हरोली थाने के गांव ईश्वरपुर निवासी गुरमेल सिंह पुत्र सतपाल सिंह ने थाना छजलैट क्षेत्र के पचोकरा निवासी योगेश कुमार पुत्र जोगेंद्र सिंह की जमीन को किराए पर लेकर एक फौजी नाम से ढाबा चलाता है। ढाबे पर आने जाने वाले ट्रक ड्राइवर,कंडक्टर और उनके क्लीनर,हेल्पर आदि ढाबे पर रुककर भोजन आदि करके यहीं पर विश्राम करते हैं। ढाबे स्वामी ने अपनी दी गई तहरीर में बताया कि ढाबे पर गत 8 दिसंबर को जनपद पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के महरौली गुंसाई वाला कस्बा निवासी राजीव गिरी पुत्र ओम भारती नौकरी करने के लिए आया। जिसे ढाबा स्वामी ने उसी दिन नौकरी पर ढाबे पर खाना खिलाने के लिए रख लिया था नौकर राजीव गिरी ने पहले ही दिन आधे दर्जन ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को लूटने के उद्देश्य से उनके भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।जिसको खाते ही सभी ड्राइवर और कंडक्टर बेहोश हो गए थे। पांच ड्राइवर और कंडक्टर तो उपचार से ठीक हो गए थे लेकिन भोजन में नशीला पदार्थ खाने से ट्रक संख्या HP 54 B 7474 के ड्राइवर तिलकराज पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम बलबाड़ा थाना ज्वाली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *