
मुरादाबाद, कांठ तहसील में पहुंचे उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन। आज सुबह मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ पहुंचे। जहां पर तहसील बार एसोसिएशन कांठ के द्वारा उनका फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जहां पर तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बार काउंसिल के चेयरमैन आदरणीय शिव किशोर गौड़ का हमारे कांठ तहसील में आने से हमारी कांठ तहसील बहुत अधिक प्रसन्न है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ आज अपने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी के रूप में अपने लिए वोट की अपील करने के लिए कांठ तहसील बार सभागार में पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन के स्वागत समारोह का आयोजन कांठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट के द्वारा किया गया था और मंच का संचालन एडवोकेट दीपक विश्नोई के द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने आज कांठ तहसील को एक लाइब्रेरी देने की घोषणा की।जिस पर सभी वकीलों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया।सभी वकीलों ने शिव किशोर गौड़ को समर्थन देने की घोषणा की।इस अवसर पर कांठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार, महासचिव दीपक विश्नोई,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष भुप्रकश चौहान, प्रमोद कुमार शर्मा,चरन सिंह ढाका,लक्ष्मण सिंह,सलमान खान,संजीव विश्नोई,महावीर सिंह,विनीत नैन,मुशर्रत खान,राहुल चौधरी,चरन सिंह सैनी,सुनील कुमार,मोहम्मद अफसर आदि वकील उपस्थित रहे।
