• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सीएमओ के औचक निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरी कलां में बंद मिला ताला। वेतन काटने के आदेश

ByMoradabadprahari

Dec 10, 2025

मुरादाबाद।सीएमओ के औचक निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरी कलां में बंद मिला ताला। वेतन काटने के आदेश दिए गए।योगी आदित्यनाथ सरकार के कड़े निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अनेक डॉक्टर व कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब हो रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह अपने विभाग की सेवाओं को परखने के लिए जब औचक निरीक्षण पर निकले तब उन्हें वहां पर अनेक खामियां मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में तीन डॉक्टर और दो स्टाफ नर्स बिना बताए गायब रहे। इनमे से डॉक्टर हरेंद्र सिंह चार दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। डॉ राकेश कुमार,डॉ शैफाली गुप्ता भी बिना बताए अनुपस्थित थीं और विभाग को सूचना भी नहीं दी थी। उमरी कलां स्वास्थ्य केंद्र की हालत और भी ज्यादा गंभीर मिली। यहां दोपहर ढाई बजे ही ताला लगा हुआ मिला। सपोर्टिंग स्टाफ से लेकर डॉक्टर तक कोई भी उपस्थित नहीं मिला। मुंडाखेडी पीएचसी पर केवल एक वार्ड बॉय ड्यूटी उपस्थित मिला। बाकी सभी स्टाफ गैरहाजिर पाए गए। कोठी खिद्मतपुर पीएचसी में स्टाफ अनिल कुमार के विषय में पाया गया कि सप्ताह में किसी दिन आकर एक ही बार अपनी पूरी हाजिरी लगा जाते हैं। डॉक्टर मोहम्मद अरशद वहां ओपीडी में तैनात मिले। सीएमओ मुरादाबाद के साथ निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ संजीव बेलवाल, डॉ आरके शर्मा मौजूद रहे। सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह ने गैरहाजिर पाए गए डॉक्टरों और स्टाफ का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा है। भविष्य में अनुशासनहीनता करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *