• Wed. Oct 21st, 2026

शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प रविंद्र मेहता व स्टेनो अश्विनी को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा,

ByMoradabadprahari

Dec 9, 2025

शामली,

मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा,6 लाख की रिश्वत मांगी गई थी शामली: मेरठ विजिलेंस की 12 सदस्यीय टीम ने शामली में सफल ट्रैप के दौरान शामली कलेक्ट्रेट पर स्थित सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन व उनके कार्यालय के स्टेनो को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया,,मंगलवार को मेरठ से उत्तर प्रदेश सर्तकता अधिष्ठान की 12 सदस्यीय टीम सीओ आजाद सिंह के नेतृत्व में शामली पहुंची। टीम ने शामली कलेक्ट्रेट की ऊपरी मंजिल पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं सहायक आयुक्त स्टाम्प कार्यालय पर छापेमारी की। इस दौरान सहायक आयुक्त रविंद्र मेहता और उनके कार्यालय का स्टेनो अश्वनी एवं मुंडेट निवासी किसान कार्यालय में मौजूद थे। टीम ने किसान से एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए सहायक आयुक्त व स्टेनो को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद विजिलेंस की टीम दोनों को लेकर थाना आदर्श मंडी पहुंची, जहां पर सीओ विजिलेंस ने दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ की,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *