
मुरादाबाद,
संवेदना द किड्स कॉटेज में म्यूजिक अकेडमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूरे विद्यालय को म्यूजिक की थीम पर सजाया गया। कार्यक्रम मेंअतिथि विशेष के रूप में डॉ पुष्पेंद्र कुमार वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ , मैम रागिनी कौशल जी ( राष्ट्रीय स्तर की संगीतज्ञ) , मैंम रीना वर्मा जी लेक्चरार GGIC इंटर कॉलेज,आशुतोष (सदस्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ) विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफ़ेसर संजीव मेहरोत्रा व विद्यालय की निर्देशिका मेजर

डॉक्टर मीनू जी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत हमारे नन्हे संवेदियंस के उत्साह वर्धक नृत्य के द्वारा हुई जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर पुष्पेंद्र जी ने बताया कि वह संवेदना परिसर में आकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ,व् बच्चों को हर क्षेत्र में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। आशुतोष जी ने बताया कि वह इस प्रकार बच्चों को संगीत की प्रस्तुति देते देखकर अत्यंत ख़ुशी का अनुभव कर रहे हैं साथ ही उन्होंने बच्चों को इसी प्रकार संगीत में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया ।प्रोफ़ेसर संजीव मेहरोत्रा जी ने बताया कि यदि पुस्तक और संगीत व्यक्ति के पास हैं तो वह कभी अकेला महसूस नहीं कर सकता साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में यदि बाल्यकाल से ही संगीत का बीजारोपण कर दिया जाए तो कोई ग़लत विचार उनके मस्तिष्क में नहीं आ सकता क्योंकि संगीत एक ज़रिया है जो हमारे शब्दों को भावों में परिवर्तित कर देता है , विद्यालय की निर्देशिका मेजर डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा ने बताया कि म्यूजिक अकैडमी वर्ष 2018 से संचालित है जिसका नेतृत्व राधेश्याम सर द्वारा किया जाता है, जिसमें अनेक विद्यार्थी संगीत सीखते हैं तथा प्रत्येक वर्ष जिसमें विद्यार्थियों को उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया जाता है इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि संगीत के माध्यम से हम अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकते हैं और अपने विचारों को दुनिया के साथ साझा कर सकता । इसके अतिरिक्त मैंम रागिनी कौशल और रीना वर्मा जी द्वारा अत्यंत मनमोहक भजन प्रस्तुतियां भी दी गई।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा अनेक प्रकार की संगीत प्रस्तुतियां दी गई जिसमें मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन मैम संपदा व मैम मुस्कान द्वारा किया गया । कार्यक्रम में आभार अभिव्यक्ति विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्रुति गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैम रजनी ,सलोनी, पलक, चंद्रिका ,तृप्ति ,जैनब, सना, इलमा इत्यादि शिक्षिकाओं ने अपना योगदान प्रदान किया।
