• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

अंतरराज्यीय ATM उखाड़ने वाले गेंग के 5 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, मुरादाबाद में बुर्का पहन कर उखेड़ा था एटीएम

ByMoradabadprahari

Dec 9, 2025

मुरादाबाद:

ज़िले की सिविल लाइन्स पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकोशेड, दिल्ली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पास 24/25 नवंबर 2025 की रात को एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाने और काटकर लगभग 6 लाख 92 हज़ार 600 रुपए नकदी निकालने वाले पाँच (05) शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा है।इसमें गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अब्दुल मतीन खान , तंजीम , हिफजुर रहमान , जुबेर खान , नरेश उर्फ फौजी बताए गए हैं पुलिस अधीक्षक, नगर मुरादाबाद ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बदमाशों ने लोकोशेड दिल्ली रोड स्थित पीएनबी बैंक के पास लगे एटीएम को उखाड़ा था और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर गैस कटर से एटीएम को काटा, जिसके बाद उसमें से नकदी चुरा ली गई थी। थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में ये पाँचों बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए। बदमाशों के कब्जे से चोरी किए गए 3,08,300/- (तीन लाख आठ हज़ार तीन सौ रुपये) नकद एटीएम मशीन काटने के उपकरण कैसे कट्टर 5 मोबाइल फोन 315 बोर के तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। उक्त पूरी घटनाक्रम में अभी तीन लोग फरार है पुलिस जिनकी सर गर्मी से तलाश कर रही है घटना में प्रयुक्त की गई कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।जिस गाड़ी का नंबर समय-समय पर यह लोग बदल दिया करते थे यह गाड़ी यूपी ,बिहार, बंगाल व असम होते हुए फिर मुरादाबाद में आकर दूसरी घटना को अंजाम देने की सोच रहे थे,इसमें मतीन शातिर वाहन चोर बताया जाता है , नियामत उर्फ घोड़ा को एटीएम चोरी करने में माहिर बताया जाता है उक्त पूरी घटनाक्रम को का पर्दाफाश करने के लिए मुरादाबाद पुलिस को पांच प्रदेशों के सीसीटीवी कैमरे तथा हजारों फुटेज खंगालनी पड़ी , पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने पूर्व में भी इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। इस सफलता को मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।उक्त में पांचो गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी बताया गया है इस घटना का अनावरण करने के लिए पूरी पुलिस टीम को 25000 रुपए का पुरस्कार भी दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *