• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सीडीओ मुरादाबाद ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों का औचक निरीक्षण

ByMoradabadprahari

Dec 8, 2025

मुरादाबाद।सीडीओ मुरादाबाद ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों का औचक निरीक्षण। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 15 में से 8 बच्चे मिले।मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद ने विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत रसूलपुर गुर्जर और मघपुरी इनायतपुरी में परिषदीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने परिषदीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर गुर्जर का निरीक्षण किया।जिसमें प्रधानाध्यापिका बबीता त्यागी समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाए उपस्थित मिलीं।मिड डे मील को तैयार कर रहे रसोइया से खाने में प्रयुक्त होने वाले मसालों की गुणवत्ता,साफ सफाई तथा भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मिड डे मील मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही हाट कुकड मील व्यवस्था की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता देवी से ली। सीडीओ ने आंगनवाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।पाठन की गुणवत्ता में सुधार,बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने और स्कूल ना आने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केन्द्रों में 15 में से केवल 8 बच्चे उपस्थित मिलने पर उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्री से बच्चो की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने दूसरे आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी उपस्थिति कम मिलने पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री गीता को चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों के घर घर जाकर संपर्क करें और पैरेंट्स मीटिंग आयोजित कर अभिभावकों को प्रेरित किया जाए। दोनों ही केन्द्रों की कार्यकत्रियों को बच्चों को रुचिकर गतिविधियों से जोड़ने के आदेश दिए। जिससे बच्चे स्वयं विद्यालय आने के लिए उत्सुक रहें। इस दौरान मुख्य सेविका शीतल सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *