• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

गैरहाजिर एई लघु सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता को थमाया कारण बताओ नोटिस

ByMoradabadprahari

Dec 8, 2025

मुरादाबाद।

कांठ,संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर एई लघु सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता को थमाया कारण बताओ नोटिस।कांठ तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज कुमार ने गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग एवं अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण के खिलाफ एसडीएम कांठ संतदास पंवार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 शिकायतों में से मौके पर केवल सात शिकायतों का ही निराकरण हो सका था। जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे। जिन विभागों की शिकायते अधिक हैं। उनके अधिकारी वहां पर अलग से कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने न्यायालयों के निर्देशों का पालन करने और ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की बात भी कही है। सार्वजनिक चकरोड से सबंधित मामले में तत्काल अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक निर्मल द्विवेदी,डीडीओ जीबी पाठक, बीएसए विमलेश कुमार, एसडीएम कांठ संतदास पंवार, तहसीलदार राजकुमार,सीएचसी कांठ प्रभारी डॉ राजीव चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी छजलैट आदित्य श्रीवास्तव,एनटी कांठ योगेश चन्द्र शर्मा,डिप्टी रेंजर वन पुष्पेन्द्र सिंह,एन टी छजलैट अनिल कुमार मिश्रा,ईओ कांठ रामेश्वर दयाल,प्रभारी निरीक्षक थाना कांठ सुदेशपाल सिंह, एसडीओ विद्युत सचिन रस्तोगी आदि सहित जिला और तहसील स्तर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *