• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

समाधान दिवस में डीएम पहुंचे कांठ दिये फरियादियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए,

ByMoradabadprahari

Dec 6, 2025

मुरादाबाद।

कांठ तहसील समाधान दिवस में डीएम मुरादाबाद अनुज कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।आज मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार उपस्थित रहे। कांठ तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में कुल मिलाकर 44 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से कुल 4 शिकायतों का डीएम मुरादाबाद अनुज कुमार के द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया।कांठ तहसील समाधान दिवस में मुरादाबाद डीएम अनुज कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। जिसमें बिजली विभाग,खनन विभाग,पुलिस,जमीन से संबंधित मामले अधिक रहे। तहसील बार एसोसिएशन कांठ द्वारा भी जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार को एक ज्ञापन दिया गया। तहसील सा संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *