• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने ग्राम पंचायत रसूलपुर गुर्जर एवं मद्यपुरी इनायतपुरी के स्कूल और आंगनवाडी केन्द्रों का किया निरीक्षण

ByMoradabadprahari

Dec 6, 2025

मुरादाबाद,

विकास खण्ड छजलैट में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने ग्राम पंचायत रसूलपुर गुर्जर एवं मद्यपुरी इनायतपुरी के स्कूल और आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को कम्पोजिट स्कूल रसूलपुर गुर्जर में प्रधानाध्यापिका बबिता त्यागी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित मिले। रसोईया मिड-डे मिल बना रही थी। मुख्य विकास अधिकारी ने मसालों की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए साथ ही मिड-डे मिल मीनू के बारे में जानकारी ली एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार खाना बनवाने के आवश्यक निर्देश दिए। आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों को हाॅट कुक्ड मिल की व्यवस्था के बारे में बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता से जानकारी ली, जिस पर उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के साथ ही मिड-डे मिल दिया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी ने पठन पाठन में गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए। स्कूल में न आने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में संचालित आंगनवाडी केन्द्र में 15 बच्चों में से 08 बच्चे उपस्थित मिलने पर सीडीओ ने उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।आंगनवाडी कार्यकत्री बच्चों को ईसीसीई गतिविधि करा रही थी, केन्द्र पर साफ-सफाई, बच्चों की देख-रेख एवं केन्द्र पर न आने वाले बच्चों से घर-घर संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के लिए पेरेंट्स मीटिंग कराने के निर्देश दिए। दूसरे केन्द्र पर उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्री गीता को कम बच्चों की उपस्थिति होने की दशा में निर्देश दिये गये तथा भविष्य के लिए चेतावनी दी गयी।इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविका उपस्थित मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *