• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरादाबाद द्वारा 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कांठ तहसील कार्यालय में किया जाएगा

ByMoradabadprahari

Dec 4, 2025

मुरादाबाद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरादाबाद द्वारा कांठ तहसील कार्यालय में 13 दिसंबर को एक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय स्तर तक के किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय स्तर के मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने हेतु आवेदन पत्र देकर अंतिम आदेश व निर्णय प्राप्त कर सदैव के लिए लंबित मामलों से छुटकारा पाने का एक स्वर्णिम अवसर है। जिसमें शमनिय वाद,स्टाम्प वाद,राजस्व वाद,भूमि अधिग्रहण वाद,बैंक ऋण वसूली वाद,उपभोक्ता फोरम वाद,वैवाहिक/पारिवारिक वाद,टैक्स संबंधित वाद,बिजली चोरी वाद,चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट,श्रम मामले वाद,जल कर वाद, अभिभावक सौदेबाजी हेतु दंड वाद,प्री लीगिटेशन हेतु उत्पन्न वाद और अन्य मामलों से संबंधित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किया जाएगा। जिससे लोगों को न्याय मिलने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *