• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार ने बीमार बी. एल. ओ. का हालचाल जाना

ByMoradabadprahari

Dec 2, 2025

मुरादाबाद।उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार ने बीमार बी एल ओ का हालचाल जानामतदाता सूची के दुरुस्तीकरण के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शामिल कांठ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 289 की महिला बी एल ओ आभा सेलोमन के बीमार होने पर उपजिलाधिकारी/ निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संतदास पंवार ने हॉस्पिटल पहुंचकर बीमार बी एल ओ के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मुरादाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती बी एल ओ के बारे में हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ से पूरी जानकारी ली।जिस पर बताया गया कि बी एल ओ के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। उपजिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों के अनुसार बी एल ओ को दिमागी बुखार की शिकायत है। लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। उनके साथ हॉस्पिटल में अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *