• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

ताइक्वांडो एकेडमी में खिलाडियों का बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया

ByMoradabadprahari

Nov 30, 2025

मुरादाबाद

कांठ नगर में आकाश कोरियन ताइक्वांडो एकेडमी में खिलाडियों का बेल्ट टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, अभ्यास स्तर और अनुशासन का परीक्षण किया गया। टेस्ट परीक्षा लेने आए मुरादाबाद कोरियन ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार ने कहा कि यह परीक्षा खिलाड़ियों की प्रगति का एक अहम और महत्वपूर्ण चरण होती है जिसमें उनके कौशल, किक पंच तकनीक और शारीरिक संतुलन का मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के परिणाम शीघ्र ही घोषित किये जाएंगे और परिणाम के आधार पर बेल्ट ग्रेड निर्धारित किया जाएगा।इस अवसर पर अकेडमी कांठ के कोच हर्ष शर्मा ने कहा कि बेल्ट टेस्ट बच्चो को निरंतर अभ्यास और सुधार के लिए प्रेरित करता है। वहीं मुख्य कोच रितिका शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर आगे बड़े बड़े मंचों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और इस तरह की परीक्षाएं उनके आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत बनाती हैं। कार्यक्रम में एनी चौहान, शौर्य प्रताप, तेजस्व वत्स, मृत्युंजय सिंह, रजविका सिंह,श्रेष्ठ वत्स,वाणी त्यागी,मधुर त्यागी,मधुर सहगल,अक्षिता, खुशी,अहाना भारद्वाज,नव्या प्रताप सिंह,साकेत मोहन अग्रवाल,उन्नति माहेश्वरी, अक्षिता,अथर्व विश्नोई,मिष्ठी पूनिया,प्रनिका शुक्ला,शौर्य विश्नोई,अरहम अल्वी,अबुजर अल्वी आदि उपस्थित रहे।परीक्षा की समाप्ति पर सभी खिलाड़ी रिजल्ट की उत्सुकता से प्रतिक्षा करते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *