• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ थाना क्षेत्र में कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ी,डॉक्टर राजीव चौधरी ने कहा सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है

ByMoradabadprahari

Nov 26, 2025

मुरादाबाद,

कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम नया गांव भैंडी फरीदपुर में आज एक छोटे बच्चे को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम नया गांव फरीदपुर में आज सुबह के समय आठ साल के एक छोटे बच्चे को गांव के एक खूंखार कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। बच्चे के परिजन उसे लेकर तुरंत ही कांठ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे जहां पर कांठ सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव चौधरी ने तुरन्त ही बच्चे को चीफ फार्मेसिस्ट डॉक्टर भगवान सिंह के पास भेज दिया। परिजनों ने बच्चे के एंटी रेबीज और सेप्टिक का इंजेक्शन लगाया। डॉक्टर राजीव चौधरी ने बताया कि इस समय कुत्ते के काटने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।फिर भी किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कांठ सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *