
मुरादाबाद
कांठ एक दिसंबर तक पूरा हो जाएगा नहर की साफ सफाई का कार्य।सिंचाई विभाग के निर्देशानुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के ने एक दिसंबर तक रसूलपुर माइनर की साफ सफाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में रसूलपुर माइनर की साफ सफाई का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। मजदूर नहर की साफ सफाई अभियान में काफी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं।एक दिसंबर से रसूलपुर माइनर में सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़े जाने की उम्मीद किसानों ने जताई है। जिससे कि किसान अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकते हैं।
