
मुरादाबाद,

सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन लेते हुए मुरादाबाद RTO ने लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच के आदेश दिए हैं मुरादाबाद परिवहन विभाग में वाहनों की फिटनेस में घोर लापरवाही और अधिकारियों पर कथित भ्रष्टाचार (जेब भरने) के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुरादाबाद के आरटीओ राजेश कुमार ने इस पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।यह बड़ा कदम उन खबरों के असर के रूप में सामने आया है, जिनमें दावा किया गया था कि परिवहन विभाग के अधिकारी सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर अपनी जेब भर रहे हैं। RTO की सख्त चेतावनी: “दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!”आरटीओ राजेश कुमार ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कहते हुए साफ कहा है:”वाहनों की फिटनेस में लापरवाही करने वाले सभी मामलों में जांच होगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी यह संस्थान दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा!”उक्त मामले में फिटनेस सेंटर के संचालकों पर भारी भरकम मुनाफा कमाये जाने के आरोप लगे हैं इस घोषणा से विभाग में खलबली मच गई है। फिटनेस प्रक्रिया में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के आरोपों पर यह सीधी कार्रवाई, मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही
