• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद के कांठ नगर मुख्य मार्ग की दुकानों के बाहर नालियों के टूटे पड़े स्लैब,लगा गंदगी का अंबार,

ByMoradabadprahari

Nov 26, 2025

मुरादाबाद

कांठ नगर के मुख्य मार्ग मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर स्थित कुछ दुकानों के बाहर नालियों के स्लैब कई महीनों से खुले हुए हैं।इनमे आस पास के दुकानदार और अनेक फूड स्टॉल पर आने जाने वाले व्यक्ति कूड़ा कचरा नालियों में फेंककर गंदगी फैलाते हैं और कई दुकानदार और उनके कर्मचारी भी दुकानों का सारा कूड़ा नालियों में ही डाल देते हैं इसी कारण कांठ नगर में मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर स्थित कई दुकानों के बाहर नालियों में कूड़े का ढेर लग चुका है जिसके कारण दुकानदार और अनेक ग्राहकों को दुर्गंध के कारण वहां पर खड़ा होने में बहुत भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।इसके कारण बीमारियां पनपने का खतरा रहता है। कांठ नगर के लोग अनेक बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और कांठ नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम अंसारी से भी कह चुके हैं फिर भी नगर पंचायत इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रही है।ये सभी लोगों की जान से खेलना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *