• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जाने पहचाने समाजसेवी पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर और भूड़ मंदिर कांठ के संस्थापक सदस्य का लंबी बीमारी के कारण हुआ निधन

ByMoradabadprahari

Nov 22, 2025

मुरादाबाद

पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर और भूड़ मंदिर कांठ के संस्थापक सदस्य का लंबी बीमारी के कारण हुआ निधन।

तहसील कांठ क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी निवासी पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर दिलावर सिंह विश्नोई का आज दोपहर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है। उनके निधन से कांठ क्षेत्र में शोक की लहर पैदा हो गई है। उनके निधन के पश्चात उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की काफी भीड़ लगी रही।उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर एक बजे कांठ नगर के शमशान घाट में किया गया।उनके बड़े पुत्र डॉक्टर पंकज विश्नोई ने अपने पिता को मुखाग्नि प्रदान की। इंस्पेक्टर दिलावर सिंह विश्नोई ने भूड़ मंदिर कांठ के पुनः भव्य निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई थी। प्रदेश में विश्नोई समाज के दिशा निर्देशक के रूप में उनकी ख्याति प्रबल थी।उनके निधन के पश्चात उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई,मास्टर धर्मपाल सिंह विश्नोई,मास्टर सी पी सिंह विश्नोई कांठ,प्रमोद कुमार विश्नोई,अचल विश्नोई,संजीव कुमार विश्नोई, सुधीर विश्नोई,मुकेश माहेश्वरी, ओमकार सिंह विश्नोई,अजयवीर सिंह विश्नोई,नकुल विश्नोई,दीपक विश्नोई,अनिल विश्नोई,आनंद विश्नोई,राजीव विश्नोई सपा जिला उपाध्यक्ष,राजन विश्नोई,दीपक विश्नोई,विनोद नंबरदार, वैभव विश्नोई समेत विश्नोई समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *