
मुरादाबाद।
गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैकटर ट्राली कैंच की पुलिया के पास पलट गई।आज दोपहर मुरादाबाद जिले के कांठ तहसील क्षेत्र में कैंच की पुलिया के पास गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैकटर ट्राली मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर पलट गई। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। आज दोपहर छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम कुरी रवाना के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ने को एक बड़े ट्रैक्टर ट्राली में भरकर दीवान शुगर मिल के लिए ले जाते समय वह पावरटेक 445 ट्रैक्टर कैंच की पुलिया के पास पलट गया।जिससे मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर ट्राली पलटी है।जिसके कारण ट्रैक्टर में भी अत्यधिक खराबी आ गई है।फिर उसके बाद जेसीबी मशीन के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में से गन्ने को उतारकर दूसरी गाड़ी में गन्ने को भरवाया गया।उसके बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित रहा। ट्रैक्टर ट्राली के हाईवे पर पलट जाने के बाद में कहीं पर भी छजलैट थाने की पुलिस दिखाई नहीं दी।
